फ्री फायर कि जानकारी, आज के इस पोस्ट में हम आपको फ्री फायर गेम की पूरी जानकारी बताने वाले है जिसके बारे में आपको शायद ही मालूम होगा। अगर आप भी एक फ्री फायर के प्लेयर है तो आपको इस गेम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
फ्री फायर कि जानकारी
फ्री फायर एक बैटल रॉयल गेम है जो कि आपको एंड्रॉयडओर ios प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलता है, यह एक सर्वाइव गेम है जो कि बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है इसके साथ ही इस गेम को इंडिया में 500 मिलियन से ज्यादा लोग खेलना पसंद करते है ओर यह गेम सिर्फ 689 एमबी का है।
आइए दोस्तो अब हम आपको इस गेम में बारे में पूरी की पूरी जानकारी देते है, जैसे कि इस गेम में क्या होता है, कैसे खेलते, इसको खेलने के क्या फायदे है ओर साथ ही इस गेम को खेलने के क्या नुकसान है।
सबसे पहले हम आपको इस गेम के बारे में बेसिक नॉलैज दे देते है जिससे आपको इसके बारे में पता चल जाएगा। फ्री फायर गेम को Garena जो कि एक बहुत ही बड़ी कंपनी है उसने बनाया है दोस्तों आप में से बहुत लोगों का यह सवाल रहता है कि फ्री फायर गेम इंडिया में पहली बार कब लांच हुआ था तो इसका सही सही जवाब है फ्री फायर पूरी दुनिया में सबसे पहले 30 सितम्बर 2017 को लॉन्च कर दिया गया था साथ ही इसको हमारे इंडिया में भी लॉन्च कर दिया था।
इस गेम को बनाने वाली कम्पनी Garena के फाउंडर forrest li ने इस गेम को बनाने के बारे में सोचा दोस्तो साल 2017 में बैटल रॉयल गेम्स का क्रेज काफी बढ़ गया था लेकिन उस समय में इस तरह के गेम्स को सिर्फ PC में ही खेला जा सकता था इसी बात को ध्यान में रखते हुए forrest li ने इस गेम को मोबाइल में बनाने के बारे में सोचा ओर उन्होंने इस गेम को बनाने की जिम्मेदारी फ्री फायर कि दो छोटी कंपनी 111Dots studio ओर Omens studios को दी दोस्तो 111Dots studio एक Veitnam कि कम्पनी है और Omens studois एक Netharlands कि कम्पनी है इन दोनों ने मिलकर ही हमारे फ्री फायर गेम को मोबाइल के लिए बनाया।
जानकारी के लिए बता दे फ्री फायर को बनाने वाली कम्पनी सिंगापुर की है और इस गेम को साउथ कोरिया में बनाया गया है बहुत सारे लोग अक्सर यह पूछते रहते है कि क्या फ्री फायर भी pubg mobile कि तरह एक चाईनीज गेम तो नहीं है तो शायद आपको इसका जवाब मिल ही गया होगा गेरेना फ्री फायर एक सिंगापुर का गेम है जिसको Garena ने बनाया है और इस गेम के फाउंडर Forrest li है, अब हम इस गेम के बारे में विस्तार से जानते है।
फ्री फायर कैसे खेलते है ओर कैसे इंस्टॉल करते है?
जैसा कि हमने आपको ऊपर बता दिया है कि आप गरेना फ्री फायर गेम को आपके एंड्राइड और ios प्लेटफार्म पर खेल सकते हैं दोस्तों यदि आप इस गेम को एंड्रॉयड में डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
- फ्री फायर को एंड्रॉयड में डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आपके मोबाइल में google play store को ओपन करना है और वहां पर आपको एक सर्च बॉक्स देखने को मिलेगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में free fire लिखकर सर्च कर लेना है।
- आपके सामने फ्री फायर का एप्लीकेशन आ जाएगा जिसको आप google play स्टोर से आसानी से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते है।
यदि आप इस गेम को ios में खेलना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बताए गए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते है ओर बड़ी ही आसानी से फ्री फायर को इंस्टॉल कर सकते है।
- दोस्तो यदि आपके पास एप्पल का मोबाइल है तो इसमें आपको एंड्रॉयड कि जगह ios देखने को मिलता है।
- आपके मोबाइल में Apple store नाम से एक एप्लीकेशन होगा उसको सिम्पली ओपन कर लेना है।
- अब आपको यहां पर free fire लिखकर सर्च कर देना है जैसे ही आप यहां पर सर्च करेंगे आपको Free fire का ऐप देखने को मिल जाएगा।
- इसके बाद सिम्पली आप इस गेम को इंस्टॉल करके खेल सकते है।
अगर आपको इन दोनों तरीकों से इस गेम को इंस्टॉल करने मे परेशानी आ रही है तो चिंता करने की कोई बात नहीं आप इस गेम को google से भी इंस्टॉल कर सकते है यदि आपको गूगल से इंस्टॉल करना है तो इसके ऊपर हमने एक पूरा आर्टिकल लिख रखा है आप उसको आराम से बैठकर पढ़ सकते है ओर इस गेम को इंस्टॉल करके खेलने का मज़ा उठा सकते है।
गेरेना फ्री फायर के बारे में छोटी से बड़ी सारी जानकारी।
जैसा कि आप सभी जानते है free fire एक सर्वाइवल शूटर गेम है जिसके अन्दर आपको बहुत ही शानदार ग्राफिक्स देखने को मिलते है यह गेम शुरू-शुरू में इतना अच्छा नहीं था लेकिन जैसे-जैसे इस गेम में नए-नए अपडेट्स आते है इसके ग्राफिक्स काफी ज्यादा शानदार हो जाते है, फ्री फायर 10 मिनिट का एक सर्वाइवल शूटर गेम है जिसमें आपको 50 प्लेयर्स के साथ एक प्लेन में बिठा कर मेप के अंदर उतार दिया जाता है जहां पर आपको आपका जरूरी सामान जैसे की ग्लू वॉल आदि मिलते है। इस गेम के अन्दर आपको आपके दुश्मनों से लड़ाई लेकर उन्हें खत्म करना है और जो इस गेम को जीत जाता है उसको Booyah मिलता है। दोस्तो pubg mobile में आपको chcken dinner मिलता था लेकिन हमारे फ्री फायर में आपको Booyah देखने को मिलता है।
जैसे ही आप इस गेम के अन्दर ऐरोप्लेन से जंप करते है तो आपको यहां एक safe zone यानी कि एक shrink देखने को मिलती है जो कुछ समय के बाद क्लोज होती रहती है आपको इस shrink के अन्दर रहना है जिससे आपको हीलिंग नहीं कटेगी ओर आप आखिर तक इस गेम में बचे रहेंगे। इस गेम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसको आप आपके दोस्तो के साथ भी आसानी से खेल सकते है। इसके अन्दर आपको solo यानी कि अकेले, duo यानी कि दो व्यक्ति ओर squad यानी कि चार व्यक्ति का ऑप्शन देखने को मिलता है आप जिसको चाहे चून सकते है यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप अकेले खेलना चाहते है कि आपको दोस्तो के साथ।
इस गेम की सबसे खास बात यह है कि आप आपके दोस्तो के साथ खेलते खेलते बात भी कर सकते हैं, यहां पर आपको माइक का ऑप्शन भी देखने को मिलता है जिससे आप आपके दोस्तो के साथ आसानी से बात कर सकते है ओर इस गेम को खेल भी सकते है।
क्या है खास ?
फ्री फायर को हमारे भारत देश में कुल 500 मिलियन से ज्यादा लोगो ने इंस्टॉल किया ओर साल 2020 में हमारे फ्री फायर को गेमिंग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला इसके साथ ही फ्री फायर स्पोर्ट्स भी काफी अच्छी तरह से ग्रो कर रहा है दोस्तो फ्री फायर स्पोर्ट्स से हमारा मतलब है फ्री फायर के टूर्नामेंट्स से, अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो हम आपको इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दे देते है।
फ्री फायर में बहुत सारे ऐसे प्लेयर्स है जिनका गेम प्ले काफी ज्यादा शानदार है ओर वह इसी काबिलियत के साथ हमारे फ्री फायर के स्पोर्ट्स में कदम रखते है फ्री फायर स्पोर्ट्स भारत के साथ ही बहुत सारी कंट्रीज में खेला जाता है। फ्री फायर गेम अपने लेवल पर बहुत बड़े बड़े टूर्नामेंट्स को लाता है जिसको जितने पर आपको लाखो रुपए का इनाम दिया जाता है, हमारे इंडिया में बहुत सारी इसी टीम्स है जो इस गेम के हर एक टूर्नामेंट्स को खेलती है ओर इनाम को जीत जाती है।
अगर आप छोटे मोटे टूर्नामेंट्स को खेलना चाहते है तो आप game.tv कि मदद से खेल सकते है इसके बारे में हम आपको ज्यादा जानकारी नहीं देंगे ओर अब हम हमारे टॉपिक पर आते है।
फ्री फायर पार्टनर प्रोग्राम
दोस्तो इसका मतलब यह होता है कि यदि आप यूट्यूब पर फ्री फायर गेम के विडियोज अपलोड करते है या फिर आप इस गेम की लाइव स्ट्रीमिंग करते है तो आप फ्री फायर पार्टनर प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते है इसके अंदर आपको बहुत सारी चीज़े देखने को मिलेगी जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे।
पार्टनर प्रोग्राम को ज्वाइन करने के लिए आपके पास यह सभी योग्यताएं होनी चाहिए।
- आपके द्वारा आपके यूट्यूब चैनल पर कम से कम 80% विडियोज फ्री फायर गेम के होने चाहिए यहां पर आपको 20% कि छूट मिलती है।
- आपके यूट्यूब के चैनल में कम से कम 1000 या उससे भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
- जब आप पार्टनर प्रोग्राम के लिए आवेदन भेजते है तो इसको पास करने की जिम्मेदारी खुद गेरिना कि टीम करेगी।
- आप फ्री फायर के बारे में आपके विडियोज में गलत नहीं बोल सकते।
फ्री फायर पार्टनर प्रोग्राम ज्वाइन करने के फायदे।
- दोस्तो जब आप पार्टनर प्रोग्राम को ज्वाइन कर लेते है तो आपको बहुत सारी चीजें देखने को मिलती है जैसे कि स्ट्रीमिंग करने के लिए सभी जरूरी सामान।
- फ्री फायर गेम में आपकी आईडी में बहुत सारे डायमंड्स दिए जाते है जिसको आप आपके सब्सक्राइबर्स के साथ giveaway कर सकते है।
- यदि आप पार्टनर प्रोग्राम में है तो आपको बहुत सारे कस्टम कार्ड दिए जाते है जिससे आप रूम बनाकर खेल सकते है या फिर अपने यूट्यूब चैनल में टूर्नामेंट करवा सकते है।
- ऐसे बहुत सारी तरह के आपको रिवार्ड्स देखने को मिलते है, इसमें रहने से आपको बहुत सारे रिडीम कोड्स दिए जाते है जिसको आप giveaway कर सकते है।
- आपको फ्री फायर के किसी भी बड़े इवेंट में सबसे पहले इन्विटेशन दिया जाता है भले वह विदेश में ही क्यों ना हो।
गेरेना फ्री फायर में क्या-क्या चीज़े है?
समय के साथ ही हमारा गेम काफी ज्यादा बड़ा होता जा रहा है ओर बहुत सारी नई ओर यूनीक चीज़े इसके अंदर जुड़ रही है। Free fire में अभी के समय में 4 मेप देखने को मिलते है, बरमूडा (Bermuda), बरमूडा 2.0 (Bermuda 2.0), प्रगेटरी (Purgetary), कालाहारी (Kalahari) ओर आने वाले समय में शायद ओर भी मेप देखने को मिल सकते है। समय के साथ ही फ्री फायर गेम काफी ज्यादा फेमस होता जा रहा है जो की बहुत ही अच्छी बात है।
इसमें आपको कई तरह के मोड्स देखने को मिल जाते है, आइए अब हम उनके बारे में थोड़ा सा जान लेते है।
Classic mode (क्लासिक मोड़)
दोस्तो इस गेम में यह मोड़ जब से फ्री फायर लॉन्च हुआ तब से है इस मोड़ को आप अकेल या आपके दोस्तो के साथ टीम बनाकर खेल सकते है इस मोड़ के बारे में ज्यादा बात करे तो इसके अन्दर आपको थोड़े बहुत noob प्लेयर्स देखने को मिल जाते है क्योंकि इस मोड़ को अच्छे प्लेयर्स इतना ज्यादा खेलना पसन्द नहीं करते। इस मोड़ में आपको बहुत सारे ऐसे प्लेयर्स देखने को मिल जाते है जिसने गेम को अभी अभी खेलना स्टार्ट किया है या फिर वह नए है, इस मोड़ में आपको सिर्फ एक ही मेप देखने को मिलता है बरमूडा (Bermuda) क्योंकि यह मोड़ सिर्फ इसी मेप को खेलने के लिए बनाया गया है।
जब आप गेम में पहली बार लॉग इन करते है ओर नई आईडी बनाते है तो सबसे पहले आपको यह मोड खेलना पड़ता है या यूं कहे तो यह मोड आपको गेम को सिखाने के लिए बनाया गया है। बरमूडा (Bermuda) मेप के अन्दर आपको बहुत सारी फेमस जगहें देखने को मिल जाती है जैसे की – Peak, clock tower, bimasaktri strip, mars electric, pochinok, rimnam village, santosa, आदि। यह जगहे इस मोड़ को ओर भी अच्छा बनाती है।
Ranked mode (रैंक मोड)
रैंक मोड लोगो के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है ओर इस मोड को हर एक अच्छा प्लेयर खेलना पसंद करता है, यदि आपका लेवल 10 या फिर उससे अधिक हो जाता है तो आप इस मोड को बड़ी ही आसानी से खेल सकते है। इस मोड के अंदर आपको 3 random maps देखने को मिलते है जैसे कि – bermuda, puragatory, bermuda 2.0.
रैंक मोड में आपको बहुत ही शानदार फाइट देखने को मिलती है जो इस मोड को ओर भी अच्छा बनाती है, जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है इस मोड को खेलने पर आपकी रैंक बढ़ती है। दोस्तो फ्री फायर में रैंक क्या होती है और रैंक कितने प्रकार की होती है अब हम वह जान लेते है।
रैंक से हमारा मतलब है कि यदि आप फ्री फायर में रैंक मोड को खेलते है तो आपको कुछ पॉइंट्स मिलते है ओर उन्हीं पॉइंट्स के माध्यम से आपकी रैंक को तय किया जाता है तो दोस्तो अब हम जान लेते है कि रैंक कितने प्रकार की होती है।
रैंक के प्रकार
- Bronze (ब्रॉन्ज)
- Silver (सिल्वर)
- Gold (गोल्ड)
- Platinum (प्लैटिनम)
- Diamond (डायमंड)
- Heroic (हेरोइक)
- Grandmaster (ग्रैंडमास्टर)
दोस्तो फ्री फायर में कुल 7 तरह की रैंक होती है जो कि आपके गेम को जीतने ओर अच्छे किल्स करने पर बढ़ती है, अगर आपको रैंक को पुश करना है तो आप हमारे द्वारा लिखे हुए इस आर्टिकल को पढ़ सकते है जिससे आपको रैंक को पुश करने में काफी मदद मिलेगी –
Also Read:
Clash squad and clash squad ranked
हमारे फ्री फायर में कुछ ही महीनो पहले इन दोनों मोड्स को अपडेट के बाद गेम के अंदर लाया गया, इन मोड्स के अन्दर आपको 4 vs 4 का ऑप्शन देखने को मिलता है यानी कि एक तरफ आपकी टीम होगी दूसरी एक तरफ आपके दुश्मन की टीम होगी अगर आप उस टीम को हरा देते है तो आपको Booyah मिल जाता है। इन दोनों मोड में आपको आमने-सामने कि लड़ाई देखने को मिलती है ओर साथ ही इन दोनों मोड्स को काफी ज्यादा लोग खेलना पसंद करते है। अभी के समय में कुल फ्री फायर के 60% लोग इन दोनों मोड्स को खेलना पसंद करते है क्योंकि यह मोड एक छोटा गेम होता है ओर जल्दी ख़तम हो जाता है।
कुछ समय पहले हमारे गेम के अंदर क्लास स्क्वाड रैंक को भी शामिल कर दिया जिसमें भी आपको ठीक उसी प्रकार से रैंक देखने को मिलती है जैसे कि आपको रैंक गेम में देखने को मिलती है। जो इस मोड जितना ज्यादा अच्छा खेलेगा उसकी रैंक उतनी ही बढ़ती जाएगी। अगर आप किसी गेम को जीत जाते है तो आपको यहां एक स्टार मिल जाता है ओर यदि आप गेम को हार जाते है तो आपका एक स्टार कम हो जाता है ओर इसी तरह से इसमें आपको बहुत ही अच्छे ग्राफिक्स भी देखने को मिल जाते है अभी लेटेस्ट अपडेट के बाद आपको अलग अलग तरह के ग्राफिक्स गेम में देखने को मिलते है जो कि फ्री फायर लवर्स के लिए बहुत ही खुशी की बात है।
ओर अधिक मोड.
गेरेना में इन तीनों मोड्स के साथ ही ओर भी कई तरह के मोड्स को गेम में डाल रखा है, लेकिन उन मोड्स को एक लिमिटेड टाइम में ही खोला जाता है अगर ऐसा नहीं किया जाए तो फ्री फायर का सर्वर क्रैश हो सकता है जिससे गेम के बंद होने के चांस बढ़ सकते है। हमने जो मोड्स बताए है वह मोड्स लोगो के बीच में सबसे ज्यादा पॉपुलर है ओर लगभग हर सर्वाइवर्स इन्हीं सभी मोड को खेलना पसंद करता है लेकिन हमारे फ्री फायर में हमें trainning mod, costum room, battle caze आदि मोड भी देखने को मिल जाते है। दोस्तो अब हम हमारे गेम के बारे में थोड़ा ओर जान लेते है।
जैसा कि आपको इस गेम का बेसिक मालूम ही होगा लेकिन हम इसको थोड़ा ओर डिटेल में समझा देते है । दोस्तो फ्री फायर में आपको कई प्रकार के emotes, pets, skins, gloo walls, elite pass, top up center, costumes, gun skins, equipments, guilds, events, characters, आदि देखने को मिलते है ओर साथ ही साथ इस गेम के अंदर बड़े बड़े सेलिब्रिटीज के केरेक्टर्स देखने को मिल जाते है जो इस गेम को काफी अच्छा बनाते है।
दोस्तो इस गेम में आपको कई प्रकार की चीज़े फ्री में मिलती है वहीं कई प्रकार की चीजो को लेने के लिए आपको गेम में टॉप अप करना पड़ता है जिससे आपको डायमंड्स मिलते है आप इन डायमंड्स की मदद से फ्री फायर में कई तरह की चीजों को खरीद सकते है जैसे कि Emotes, pets, elite pass आदि। आपको फ्री फायर के अंदर 80 रुपए में 100 डायमंड्स मिलते है ओर भी कई तरीके है इसमें टॉप अप करने के लिए, यहां पर आपको स्पेशल एयर्ड्रोप भी देखने को मिलता है जिसके अंदर आपको 10 रुपए में 300 डायमंड्स के साथ ही बहुत सारी चीज़े फ्री में मिलती है लेकिन यह 10 रुपए वाला एर्ड्रोप आपको बस एक ही बार देखने को मिलता है उसके बाद आपको इसकी जगह 29 रुपए वाला airdrop देखने को मिल जाता है जिसमें भी आपको 300 डायमंड्स के साथ ही बहुत सारी चीज़े फ्री में मिल जाती है ओर यह airdrop हमारी आईडी में बार बार आता रहता है।
वैसे देखा जाए तो यह एक बिल्कुल फ्री गेम है लेकिन इसमें चीजों को लेने के लिए आपको डायमंड्स की जरूरत होती है। अब हम फ्री फायर के इवेंट के बारे में चर्चा कर लेते है।
फ्री फायर के इवेंट्स
जैसा कि हमने ऊपर भी बताया है कि आपको फ्री फायर गेम में बहुत सारी चीजें फ्री में देखने को मिलती है। फ्री फायर में बहुत सारे इवेंट्स आते रहते हैं जिसमें आपको कुछ टास्क दिए जाते हैं आपको सिंपली उन सभी टास्क को पूरा करना होता है और उनके बदले में आपको बहुत सारी चीजें फ्री में देखने को मिलती है इसके अंदर आपको कॉस्ट्यूम्स, इमोट्स, बैकपैक, पैराशूट आदि बहुत सारी चीजें फ्री में देखने को मिलती है दोस्तों यदि आप फ्री फायर गेम को खेलते हैं तो आपको इन सभी इवेंट्स के बारे में पता ही होगा। इसके साथ ही हमें कुछ इवेंट्स में बहुत सारे डायमंड्स को लगाना पड़ता है ताकि हमें उस इवेंट में आने वाली सभी रेर चीज़े मिल सके।
फ्री फायर में इवेंट्स के लिए कोई समय तय नहीं रहता जब एक इवेंट्स खत्म हो जाता है तो यहां उसकी जगह दूसरा इवेंट ले लेता है, अगर आप इस गेम में पैसे डालने में सक्षम नहीं है तो आप इसमें इवेंट्स को पूरे करके बहुत अच्छा कलेक्शन आपकी आईडी में बना सकते है।
फ्री फायर के सभी characters
हर एक अपडेट के बाद हमें इस गेम के अंदर न्यू character देखने को मिलता है। अभी के समय में सबसे ज्यादा चलने वाले character में Dj alok ओर chrono है। अगर आप फ्री फायर को खेलते है तो आपको इन दोनों characters को खरीद लेना चाहिए ओर यदि आप इन characters को खरीद नहीं सकते तो आप इन्हे कुछ तरीकों से बहुत ही कम पैसों में ले सकते है खैर अब हम आपको फ्री फायर के सभी character के नाम बताते है। Freefire में कुल 37 characters अवेलेबल है।
- Adom (prinis)
- Ford
- Olivia
- Misha
- Antonio
- Lucata
- Alwaro
- Steffie
- Nottera
- Jai (hritik roshan india)
- Kepella
- K
- Clu
- Chrono
- Dashi
- Shirou
- Skyler
- Nulla
- Andrew
- Nikita
- Miguel
- Kla
- maxim
- Paloma
- Wukong
- Caroline
- Moco
- Rafeal
- Loura
- Jeseph
- A124
- Jota
- Alok
- shani
- Wolphrah
- Hayato
- Kelly.
इनमे से कुछ केरेक्टर्स काफी अच्छी एबिलिटी वाले है ओर कुछ केरेक्टर्स की एबिलिटी इतनी ज्यादा भी खास नहीं होती तो दोस्तो शायद हमने आपको फ्री फायर कि सारी जानकारी दे दी होगी। अब हम बात कर लेते है इस गेम को खेलने के क्या फायदे है ओर क्या नुकसान है?
फ्री फायर को खेलने के फायदे
दोस्तो इस गेम को खेलने का यह फायदा होता है कि यदि आप कुछ काम करके परेशान हो चुके हैं तो आप इस गेम को मजे लेने के लिए खेल सकते हैं जिससे आपका तनाव कम होगा और आपका काम करने में भी मन लगेगा। आप इस गेम को बहुत अच्छा खेल लेते हैं तो आप एक यूट्यूब पर चैनल बना सकते हैं और वहां पर आप आपके गेम प्ले को दिखा सकते हैं जिससे आपको बहुत सारा फायदा हो जाएगा और आप एक बहुत बड़े यूट्यूब पर के रूप में फेमस हो सकते हैं।
इस गेम को आप स्पोर्ट्स में भी खेल सकते हैं अगर आपके पास फ्री फायर की एक बहुत ही अच्छी टीम है तो आप फ्री फायर के बड़े से बड़े टूर्नामेंट को खेलकर जीत सकते हैं और वहां से आप बहुत सारे पैसे को कमा सकते हैं जिससे आपको नाम के साथ-साथ शोहरत भी देखने को मिल जाएगी।
फ्री फायर को खेलने के नुकसान
वैसे देखा जाए तो किसी काम को करने के दो परिणाम होते हैं एक तो सीधा और एक उल्टा अगर आप फ्री फायर गेम को खेलते हैं तो इसमें आपको फायदे के साथ-साथ नुकसान भी देखने को मिलता है जैसे कि आप अगर एक स्टूडेंट है तो आप दिनभर इसी के में लगे रहते हैं जिससे आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो जाती है और आप परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं ला सकते।
अगर आपको गेम के बीच में कोई फोन करता है तो आप उसको काट देते हैं जिससे अगर वह इंसान आपको कुछ जरूरी सूचना देना चाहता हो तो आप उस सूचना को नहीं जान सकते यह भी एक बहुत बड़ा नुकसान होता है फ्री फायर गेम को खेलने से।
अगर आपके मोबाइल की रैम कम है और उसमें यदि आप फ्री फायर गेम को खेलते हैं तो आपका मोबाइल हैंग करने लगता है जिससे कि आप आपके मोबाइल को अच्छी तरीके से नहीं चला सकते और यह भी एक बहुत बड़ा नुकसान होता है फ्री फायर गेम को खेलने से।
आखरी बात-
आज हमने फ्री फायर कि जानकारी के बारे में विस्तार से जाना उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी अगर आपको यह पोस्ट पसंद आती है तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि आपके दोस्तों की भी हेल्प हो सके और साथ ही आप अगर फ्री फायर के बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं धन्यवाद!
Tags-
फ्री फायर के बारे में जानकारी।
फ्री फायर कि जानकारी दीजिए।
फ्री फायर कि जानकारी बताओ।
फ्री फायर कि जानकारी बताइए।
फ्री फायर कि जानकारी चाहिए।
फ्री फायर कि जानकारी।
फ्री फायर कि जानकारियां।


